-
☰
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रायबरेली मुख्यमंत्री के सोमवार को हुए रायबरेली दौरे में ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण यश के काफिले के साथ हादसा हो गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में गुलूपुर पुलिस चौकी के पास काफिले में शामिल पांच वाहन आपस में टकरा गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रायबरेली मुख्यमंत्री के सोमवार को हुए रायबरेली दौरे में ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण यश के काफिले के साथ हादसा हो गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में गुलूपुर पुलिस चौकी के पास काफिले में शामिल पांच वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में आईजी की कार के अलावा दो एस्कॉर्ट वाहनों समेत कुल पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गुलूपुर चौकी के पास काफिले में आगे चल रहे वाहन के अचानक रुकने के कारण पीछे आ रहे वाहनों को संभलने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। इसके बाद आईजी की गाड़ी और उनके साथ चल रहे एस्कॉर्ट वाहनों समेत अन्य वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर के बाद काफिले के कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद आईजी किरण यश को दूसरे वाहन से मौके से रवाना किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में सक्रियता बढ़ गई। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह और सीओ सिटी आशीष निगम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के साथ हादसे की स्थिति की जानकारी ली। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के खड़े होने से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें तत्काल हटवाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि काफिले में आगे चल रहा वाहन अचानक क्यों रुका और उसके बाद वाहनों के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए सभी वाहनों का आकलन शुरू कर दिया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत